Wednesday, July 31, 2019

KRISHI SWARAJ: 


कृषि स्वराज एक सामाजिक उद्यम है, जो  किसानों/एनजीओ के साथ मिलकर काम करता है। उनके सामान को, उनके नाम से एवं उनके लोकलस्थानीय ब्रांड के साथ बाजार में लेकर आता हैं। कृषि स्वराज से जुड़े सभी किसान प्राकृतिक खेती करते है उसमें जैविक खेती, जीरो बजट खेती, वैदिक खेती, जैसे रूप शामिल है। कृषि स्वराज के उत्पादों में हानिकारक विष पदार्थ की रासायनिक कीटनाशक, हार्मोंस, सामान को स्टोर में रखने के लिए रासायनिक परिरक्षको का उपयोग, किसी भी स्तर पर नहीं होता है,  जिससे एक ओर भूमि की उर्वरता बनाये रखने में सहायता मिल रही है तो दूसरी ओर किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य उपलब्ध कराने में मदद हो रही है।

कृषि स्वराज, किसानों के नाम के साथ/ किसानों के लिए काम कर रही स्वयंसेवी संस्थाओ के नाम के साथ, उनके स्थानीय ब्रांड के नाम के साथ, उनके सामान को बाज़ार की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रहा है इसके अंतर्गत उनके सामान को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे अमेज़न में लाना, स्टोर तक पहुच बनाना, रसोई के लिए उपलब्ध करवाना-जैसे कार्य शामिल है।

वर्तमान में कृषि स्वराज, चार राज्यों (उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश) में कार्य कर रहा है। पांच स्वयंसेवी संस्थाओ के माध्यम से लगभग 1000 किसान परिवारों के जीवन और आजीवका के उन्नयन के लिए प्रयासरत है।

कृषि स्वराज, अपने उत्पादों को उचित मूल्य में, बाज़ार में उपलब्ध करवा रहा है, ताकि अधिक से अधिक जन को अच्छा उगाओ एवं अच्छा खाओमुहीम में शामिल किया जा सके। कृषि स्वराज, किसानों की मेहनत और उनके नाम को, अधिक से अधिक लोगों तक लाने का प्रयास कर रहा है। कृषि स्वराज की वेबसाइट www.krishiswaraj.com पर सभी जानकारी उपलब्ध है।



अधिक जानकारी के लिए कृपा हमारी वेबसाइट – WWW.KRISHISWARAJ.COM पर लॉन्गइन करे |


Krishi Swaraj - Now Traditional Organic Rice Available in Delhi

  Importance of The Traditional Varieties  of RICE :  Kusumkali and Sapuri  - non aromatic -  climate resilient  and Insect resisitant Tradi...